scriptइन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया क्रिकेटर्स को डेट, लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई बात | 7 Bollywood actresses who dated cricketers but never got married | Patrika News

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया क्रिकेटर्स को डेट, लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई बात

locationमुंबईPublished: Aug 19, 2021 02:12:45 pm

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को क्रिकेटर्स बहुत पसंद आए हैं। उनके बीच थोड़े समय के लिए डेटिंग भी हुई, लेकिन हर रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। ऐसे अधूरे रिश्तों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह, अमृता अरोड़ा-उस्मान अफजल और अमृता सिंह-रवि शास्त्री जैसे नाम शामिल हैं।

actrress_dated_cricketers.png

मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा में रहा है। कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शादी की और उनका रिश्ता फलता-फूलता रहा। हालांकि कई उदाहरण ऐसे हैं, जिनमें एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स को डेट तो किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। आइए जानते हैं उन किस्सों के बारे में जिनमें एक्ट्रेस-क्रिकेटर का रोमांस शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया-

दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह

actrress_dated_cricketers_deepika.png

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ा था। दोनों को कई बार आउटिंग पर स्पॉट किया गया। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए। लेकिन ये रिलेशन आगे नहीं बढ़ सका। युवराज का नाम एक्ट्रेस किम शर्मा से भी जोड़ा गया। बताया जाता है कि ये रिलेशन थोड़ा लम्बा चला, लेकिन बात डेटिंग तक ही रह गई। फिलहाल दीपिका और रणवीर सिंह हैप्पी मैरिज लाइफ को एंजॉय कर रहे हैंं। युवराज ने हेजल कीच से शादी की है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान संग शादी कर रीना रॉय ने दाव पर लगाया था करियर, रिश्ते का हुआ बुरा अंत

ईशा शरवानी-जहीर खान

actrress_dated_cricketers_isha.png
क्रिकेटर जहीर खान और ईशा शरवानी की रिलेशनशिप करीब 8 साल तक चला। उनके करीबियों ने यह मान ही लिया था कि दोनों शादी करेंगे। हालांकि जब दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई, तो सबके लिए यह चौंकाने वाली बात थी। दोनों जीवन में अपने-अपने नए रिश्ते के लिए आगे बढ़ गए। जहीर ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की।
नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स

actrress_dated_cricketers_neena_gupta.png

क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की है। जब नीना को विवियन से प्यार हुआ, तब विवियन शादीशुदा थे। क्रिकेट सीरीज के दौरान भारत आए हुए थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। इस छोटे से रिलेशनशिप के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया। हालांकि उनकी शादी नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें

जब क्रिकेटर इमरान खान से होने वाली थी रेखा की शादी, एक्ट्रेस की मां ने रिश्ते को दी थी मंजूरी!

अमृता सिंह-रवि शास्त्री

actrress_dated_cricketers_amrita_singh.png

एक्ट्रेस अमृता सिंह ने 80 के दशक के दौरान फिल्मों में बहुत नाम कमाया। इसी दौरान उनकी दोस्ती क्रिकेटर रवि शास्त्री से हुई। बताया जाता है कि दोनों ने कैमरे के सामने एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स को जगजाहिर कर दिया था। हालांकि उनका रोमांस शादी तक नहीं पहुंच पाया। रवि शास्त्री ने 1990 में रितू से शादी कर ली। इसके कुछ साल बाद अमृता ने सैफ अली खान से शादी रचा ली।

नगमा-सौरभ गांगुली

actrress_dated_cricketers_nagma.png

क्रिकेटर सौरभ गांगुली और एक्ट्रेस नगमा के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए। दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में खूब लिखा गया। हालांकि इन रिलेशन के चलते क्रिकेटर का करियर प्रभावित होने लगा। इसी बीच सौरभ ने नगमा वाले चैप्टर को क्लोज करते हुए डोना से शादी कर ली। सौरभ ने कभी नगमा को लेकर कोई हिंट नहीं दिया। लेकिन नगमा ने यह जरूर कहा था कि दोनों के बीच में कुछ था।

अमृता अरोड़ा-उस्मान अफजल

actrress_dated_cricketers_amrita_arora.png

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और इंग्लैंड बेस्ड क्रिकेटर उस्मान अफजल का नाम भी डेटिंग को लेकर सुर्खियों में रहा। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां पार्टी में हुई और दोनों एक-दूसरे के नजदीक आने लगे। अरबाज खान की पार्टीज में भी उस्मान नजर आने लगे। हालांकि इन दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत लम्बी नहीं चली और एक साल में ही दूर हो गए। अमृता ने बाद में शकील लद्दाख से शादी की।

सोफिया हयात-रोहित शर्मा

actrress_dated_cricketers_sofia_hayat.png

एक्ट्रेस सोफिया हयात ने एक बार यह खुलासा करके सनसनी फैला दी थी कि उन्होंने क्रिकेटर रोहित शर्मा को डेट किया है। उनका कहना था कि वह ऐसे ही किसी जैंटलमेन की तलाश में थीं। सोफिया ने बाद में खुद ही बता दिया कि उनका रोहित से ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्होंने रोहित को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो