75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (75th Cannes Film Festiva 2022) का आगाज हो चुका है. वहीं इस बार भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों ने रेट कार्पेट अपने जलवे बिखेरे, जिनमें सिंगर एआर रहमान, एक्टर कमल हासन, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वाणी त्रिपाठी, रिकी केज, प्रसून जोशी और शेखर कपूर जैसे कई बड़े कलाकारों ने शिकरत की. इन्हीं में से एक नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैं, जिन्होंने अपन दिलकश अंदाज से कान्स में सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया.