जब भी बॉलिवुड से जुड़े स्टार्स की खबर और फोटो-वीडियो की जरूरत होती हैं तब सबसे ऊपर सेलेब्रिटी फटॉग्रफर्स में से विरल भयानी (Viral Bhayani) का नाम आता है. विरल अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर इंडस्ट्री के बड़े से लेकर छोटे सेलेब्स की अनसीन फोटो-वीडियो साझा करते रहते हैं, जिनको काफी पसंद किया जाता है. विरल को सोशल मीडिया पर 4 मीलियन में फैंस के साथ-साथ कई बड़े सेलेब्स भी फॉलो करते हैं. हाल में विरल भयानी ने अपने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) बाकी सेलेब्स से ज्यादा बेहतर बताया है.