आमिर खान के भांजे इमरान खान से लेकर उनके बेटे जुनैद खान इन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को खुश कर रहे हैं। वहीं, उनके भाई फैजल खान की हालत बेहद खराब होती जा रही है। फैजल खान वीडियो में सब्जी वाले से ये भी कहते दिख रहे हैं कि सब्जी जल्दी पैक कर दो ताकि घर जाकर जल्दी खाना बना सके। पैपराजी ने फैजल खान से कहा कि, ऐसा पहली बार है जब उन्होंने इस तरह से किसी स्टार को सड़क पर सब्जी खरीदते हुए देखा है। इसके बाद एक्टर ने कहा, मैं भले ही सेलिब्रिटी हैं लेकिन अपना काम खुद करता हूं, ड्राइविंग भी खुद ही करता हूं, हर चीज खुद करता हूं, जिंदगी खुद संभालता हूं।"