इसी साल आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी और बड़ी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में आमिर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी थी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट ट्रेंड कर रहा था, जिसके पीछे की वजह है आमिर खान के कुछ पुराने विवादित बायान और अपनी फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किए थे और फिल्म का बायकॉट किया था, जिसके बाद उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ है। आमिर सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं।