जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है तब से बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार्स के कई हमशक्ल सामने आ रहे हैं, जिनके फोटो-वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल में एक ऐसी ही लड़की की फोटो-वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको देखने के बाद आपके मुंह से एक ही बात निकलेगी और वो होगी ये तो बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हमशक्ल है। जी हां, इस लड़की का नाम रोशनी अंसारी (Roshani Anshari) है। इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। रोशनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वो अपनी ज्यादातर वीडियो आलिया के ऊपर ही बनाती हैं।