अभिषेक बच्चन ने ETimes के साथ बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों पूरा परिवार और वह खुद तलाक की खबरों पर चुप रहे। अभिषेक ने कहा, "मेरा मानना है कि जो लोग मेरे बारे में गलत बातें लिख रहे थे, मैं उन्हें सफाई देने में भरोसा नहीं रखता हूं। पहले, मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जाता था, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था। जो लोग नेगेटिव बातें फैलाते हैं, उन्हें सच्चाई जानने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। अगर मैं कुछ सफाई भी दे दूं, तो लोग इसे पलट देंगे। क्योंकि नेगेटिव खबरें बिकती हैं। आप और मैं नहीं हैं। आप मेरा जीवन नहीं जीते।”