विपुल शाह ने बताया कि लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के दौरान सलमान खान के कुत्ते की मौत हो गई थी। वह अपने डॉगी के बेहद ही करीब थे। जब सलमान ने डॉगी के मरने की खबर सुनी वह फिर भी 6-7 घंटों तक शूटिंग करते रहे और जैसे ही शूटिंग खत्म हुई वह तुरंत अपने डॉगी के पास चले गए। उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर ही उसे दफनाया और फिर से 4 बजे शूटिंग सेट पर लौट आए। वह अंदर से काफी दुखी थे। लेकिन शूटिंग के दौरान वह सबको यह महसूस करवा रहे थे कि वह काफी नॉर्मल है।