'डर' में सनी का गुस्सा
1993 में आई फिल्म 'डर' में यूं तो सनी लीड एक्टर थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट शाहरुख खान ले उड़े। इतना ही नहीं, सनी इस फिल्म में काम करने को लेकर सबसे खराब अनुभव बताते हैं। सनी को लगा कि सेट पर उनकी उपेक्षा की जा रही है। चीजें उनके मुताबिक नहीं हो रही हैं। जैसा कि पहले ही हम बता चुके हैं कि सनी को बहुत तेज आता है। डर के सेट में भी सनी का बहुत खतरनाक गुस्सा आया था। बताया जाता है कि सनी को इतना तेज गुस्सा था कि यदि उस वक्त शाहरुख उनके पास होते, ता पिट जाते। यह भी बताया जाता है कि सनी गुस्से में हमेशा खुद का ही नुकसान करते हैं। गुस्सा उतारने का अच्छा तरीका है कि अपनी ही किसी चीज को नुकसान पहुंचाना...जैसा कि डर के सेट पर हुआ था। जी हां, सनी पा ने अपना गुस्सा अपनी जींस पर उतारा। जींस की जेब में हाथ डालकर उन्होंने अपनी जींस को नीचे तक फाड़ दिया था। ठीक वैसे ही, जैसे वो अपनी कई फिल्मों में विलन पर चिल्लाते नजर आते है- चीर डालूंगा...फाड़ डालूंगा...घर में घुस के मोरूंगा...सबको चुन-चुन के मारूंगा।