1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आलिया भट्ट की इस हरकत की वजह से गुस्से से आग बबूला हो गए थे महेश भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया था कि एक बार झूठ बोलकर रेस्टोरेंट पार्टी करने गई थीं और वह लेट घर आई थीं, इस बात के लिए पापा महेश भट्ट ने डांट लगाई थी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 28 Dec 2021, 10:26 PM IST

alia-bhatt

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम बॉलीवुड की बिजी एक्ट्रेसेस में शुमार है। आलिया के एक प्रोजेक्ट के खत्म होने से पहले ही अगले का ऐलान हो जाता है। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर (RRR), गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) और ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने 2 स्टेट्स, राज़ी जैसी सुपरहिट फिल्में भी दीं। आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पिता महेश भट्ट के बेहद करीब हैं। आलिया की लाइफ की कई ऐसे किस्से हैं जो जानने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। एक शो के दौरान आलिया ने बताया था कि उन्हें पापा महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने एक बात के लिए खूब जोर से डांटा था। आखिर क्या था पूरा किस्सा...

यह भी पढ़ें- सिद्धू की बेटी Rabia खूबसूरती में देती हैं बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को मात, फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें

दरहसल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक बार अनुपम खेर के शो पर पहुंची थी। जहां आलिया ने बताया था कि पापा महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने उन्हें इसलिए डांट लगाई थी कि वह एक बार झूठ बोलकर रेस्टोरेंट पार्टी करने गई थीं और वह लेट घर आई थीं। साथ ही महेश भट्ट ने कहा था जब आप एक्टिंग के लिए फिल्मों में आएंगे तब आपको अपने काम को सीरियसली लेना होगा। काम के दौरान ये लाइफस्टाइल ठीक नहीं होगा। आलिया (Alia Bhatt) ने शो पर बताया कि तब वह यंग थीं तो कुछ समझ नहीं आया। जिसपर महेश भट्ट और अनुपम खेर (Anupam Kher) दोनों ने कहा अभी भी यंग ही हो। अनुपम खेर ने साथ ही आलिया (Alia) से सवाल किया कि उनका मम्मी से झगड़ा होता है। जिसपर आलिया ने जवाब दिया कि हर दो-तीन दिन में उनका झगड़ा होता है।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इन दिनों कई फिल्में पाइपलाइन मे हैं। आलिया भट्ट आरआरआर, ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्मों के लिए बिजी हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt Movies) कई अन्य फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बचपन में सलमान की मां सलमा ने उन्हें फेंक दिया था कुएं में, जानें क्यों किया था ऐसा?