फिल्मी ज्ञान से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने हार्दिक और नताशा दोनों को लेकर बातें की। ऐसे में बता दें जो हार्दिक पांड्या से प्यार करती हैं जो उनकी दीवानी है। जिन्होंने भरी महफिल में हार्दिक से अपने प्यार का इजहार किया है वह कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' की एक्ट्रेस इशिता राज हैं। इंटरव्यू में जब इशिता से हार्दिक पांड्या को एक हैशटैग देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, मैं उनके बारे में क्या बोलूं, वह बेहतरीन क्रिकेटर ऑलराउंडर हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार होता है। वह मेरे फेवरेट हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं। वह मेरे क्रश हैं। आप कह सकते हैं कि ये तरफा प्यार है वो भी एक फैन होने के नाते।