नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी के बाद अब एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में शहनाई में बजने वाली है। जी हां, सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बजने वाली है। उनके घर में शादी की रस्मों की शुरूआत भी हो चुकी है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें काजल के हाथों में मेहंदी लगे हुए नज़र आ रही हैं। सामने आई फोटो अब तेजी से सुर्खियों में आ चुकी है।