26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच पर इंजॉय करते हुए नज़र आई Mouni Roy, ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें हुई वायरल

एक्ट्रेस Mouni Roy ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें ज़ेबरा लुक में नज़र आईं अभिनेत्री फैंस को पसंद आया अभिनेत्री का स्टाइल
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Oct 12, 2020

Actress Mouni Roy Latest Black And White Dress Photos Goes Viral

Actress Mouni Roy Latest Black And White Dress Photos Goes Viral

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से अपना एक्टिंग करियर की शुरऊआत करने वाली एक्ट्रेस Mouni Roy आज बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी है। बेहद ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। यही नहीं वह बेहतरीन और तेजी से उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका हर एक अंदाज वायरल हो जाता है। जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bollywood-news/actress-mouni-roy-shared-latest-video-trollers-troll-for-her-mask-6266897/

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। खास कर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर। अक्सर उनकी वेकेशन की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींचती हुई दिखाई देती हैं। वह अपने फैंस संग अपना लाइफ रूटीन तक शेयर करती हुई दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bollywood-news/mouni-roy-is-enjoying-holidays-in-maldives-her-photos-video-goes-viral-6426427/

लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी ज़ेबरा लुक में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी इन तस्वीरों पर 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bollywood-news/mouni-roy-spot-in-black-look-5358762/

मौनी रॉय को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रोड्यूसर एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। इस शो में कृष्णा तुलसी के रोल में नज़र आई थीं। वहीं फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने लास्ट शो भी एकता का 'नागिन' शो ही किया था। जिससे उन्हें खूब फेम हासिल हुआ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले मौनी मेड इन चाइना में दिखाईं दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी नज़र आए थे। वहीं अब जल्द ही मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग