नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन यानी कि सोमवार को पायल घोष ने रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए पार्टी में शामिल हो गई हैं। पायल को पार्टी में महिला विंग का उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। सामने आई तस्वीरों में वह आपीआई का झंडा हाथों में लिए हुए दिखाई दीं। आपको बता दें यह पार्टी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की है।