1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डांस मेरी रानी’ पर अफ्रीकी डांसर ने किया जबरदस्त डांस, नोरा फ़तेही-गुरु रंधावा हुए फैन

गुरु रंधावा के गाने के बोल और उसका म्यूजिक इतना कमाल का होता है कि लोगों की जुबान पर वो गाना जल्द ही चढ़ जाता है। उनके ये गाने बहुत जल्द ही हिट लिस्ट में भी आ जाते हैं और इसका सारा क्रेडिट जाता है गाने की कंपोजीशन को। इन दिनों गुरु रंधावा का एक सॉग 'डांस मेरी रानी' इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 26 Dec 2021, 4:47 PM IST

'डांस मेरी रानी' पर अफ्रीकी डांसर ने किया जबरदस्त डांस, नोरा फ़तेही-गुरु रंधावा हुए फैन

'डांस मेरी रानी' पर अफ्रीकी डांसर ने किया जबरदस्त डांस, नोरा फ़तेही-गुरु रंधावा हुए फैन

‘डांस मेरी रानी’ को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और इसके 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी हो चुके हैं। इस गाने को लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस गाने को गाया है गुरु रंधावा के अलावा जारा एस खान ने भी गाया है। जबकि गाने के बोल है रश्मि विराग ने लिखे है। ये गाना अब वर्ल्डवाइड हिट होता जा रहा है।

हाल ही में डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक अफ्रीकन शख्स इसी गाने पर बेहतरीन डांस करता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया के दौर में लोगों की काबिलियत किसी से छिपी नहीं रह सकती है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग रातों-रात स्टार बन जाते हैं। जैसे कुछ ही समय में किली पॉल और नीमा काफी पॉपुलर हो गये हैं। अफ्रीकी भाई-बहन की ये जोड़ी बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाने के लिये जानी जाती है। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक हिंदी गानों पर रील्स बनाकर वाहवाही लूट रखी है। किली पॉल नाम के इस शख्स ने अब अपने डांस का जादू ऐसा दिखा कि लोग उन्के टैलेंट की तारीफ करते थक नहीं रहा है। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा ने शेयर किया है, जिसमें किली उनके गाने ‘डांस मेरी रानी ’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले इन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग 'राता लंबिया' पर परफॉर्म किया था। भाई-बहन की जोड़ी ने अपने डांस मूव्य से सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। किली पॉल ने गुरु रंधावा के लेटेस्ट सॉन्ग पर इतना बेहतरीन डांस किया है कि गुरु रंधावा इसे शेयर किये बिना नहीं रहे पाये। डांस वीडियो में किली हु-ब-हू नोरा के डांस स्टेप फॉलो करते दिखे. अफ्रीकी शख्स की परफॉर्मेंस ने गुरु रंधावा के साथ नोरा फतेही का भी दिल जीत लिया. सिंगर के साथ-साथ नोरा ने भी किली का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब ऐसा डांस देखने के बाद तो कोई भी इनका फैन हो ही जायेगा।

यह भी पढ़े - जब मृणाल ने शाहिद को मारा चांटा, एक्टर ने बताया - 'कान हो गया था सुन्न

यह भई पढ़े - परिणीति चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप