31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल बाद शाहरुख ने फिल्म ‘देवदास’ को लेकर खोला राज, इस सीन को शूट करते हुए छूटे थे पसीने

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ ने बॉक्सऑफिस पर सार रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसके 19 साल बाद अब शाहरुख खान ने फिल्म के एक सीन को लेकर अपना राज खोला है। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके पसीने छूट गए थे और बड़ी मुश्किल से वो सीन शूट किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 5 Dec 2021, 6:31 PM IST

shah-rukh-khan

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ किसने नहीं देखी होगी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में तीनों की जोड़ी को और तीनों के बीच दिखाए गए लव ट्रायंगल को खासा पसंद किया था। फिल्म में शाहरुख खान ने 'देव', ऐश्वर्या राय ने 'पारो' और माधुरी दीक्षित ने ‘चंद्रमुखी’ का किरदार निभाया था। तीनों के किरदारों ने दर्शकों पर अपनी अलग-अलग छापल छोड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्म के गानों को तो आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

आज भी लोग यूट्यबू पर इस फिल्म के गानों को देखना और सुनना पसंद करते हैं। इस फिल्म को 19 साल पूरे हो चुके हैं और इसी खास मौके पर शाहरुख खान ने फिल्म के एक सीन को लेकर अपना राज खोला है। शाहरुख खान ने फिल्म की कुछ फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए एक किस्से को याद किया है और अपने फैंस के साथ साझा किया। शाहरुख खान ने लिखा कि 'शूटिंग के दौरान सभी समस्याओं के बावजूद परेशानियां दूर हो गईं, क्योंकि खूबसूरत माधुरी दीक्षित, शानदार ऐश्वर्या राय, हमेशा खुश रहने वाले जैकी श्रॉफ, जीवन से भरपूर किरण खेर और संजय लीला भंसाली साथ थे। बस मुद्दा था कि धोती गिरती रही! इतने प्यार के लिए धन्यवाद' ।

यह भी पढ़ें- जब मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान सलमान को पिटने के लिए हो गए थे बेकाबू, पिता अरबाज ने किया था काबू

जी हां, शाहरुख खान ने बताया कि फिल्म के सीन की शूटिंग के दौरान वो अपनी धोती को ठीक से संभाल नहीं पाते थे, जिसके चलके वो बार-बार गिरती रहती थी। इतना ही नहीं फैंस भी शाहरुख खान के इस किस्से पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने ये बताया था कि कैसे ऐश्वर्या के साथ एक सीन को शूट करने के दौरान उनके पसीने छूट गए थे।

शाहरुख खान ने बताया कि, 'मैं ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग कर रहा था। एक सीन झूले का था और मुझे झूले पर बैठने से बहुत डर लगता है। इसे करने में मुझे बहुत डर लगा था'। तीनों की ये दमदार फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी और भले ही फिल्म को 19 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच खासा देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें-जब पिता से अभिषेक बच्चन ने कहा - 'मैं एक्टर बनना चाहता हूं, एक्टिंग सीख रहा हूं', तो ऐसा रहा अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन