10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब संजय दत्त से टकराने चले टाइगर

'बागी 2' के बिग क्लैश को बचाने के लिए गुरुवार को नई रिलीज डेट 30 मार्च जारी की है, लेकिन क्लैश से फिर भी नहीं बच पाए

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jan 04, 2018

Tiger shroff

Tiger shroff

बॉलीवुड में एक्शन हीरो की छवि बना चुके टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े क्लैश से तो बच निकली पर दूसरे क्लैश से नहीं बच पाई। टाइगर और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म 'बागी २' की रिलीज डेट पहले 27 अप्रेल फाइनल की गई थी, लेकिन उसी डेट को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म '2.0' और कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' भी रिलीज होने जा रही थीं। डायरेक्टर अहमद खान ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म '2.0' और 'मणिकर्णिका' से 'बागी 2' के बिग क्लैश को बचाने के लिए गुरुवार को नई रिलीज डेट 30 मार्च जारी की है, लेकिन क्लैश से फिर भी नहीं बच पाए। खबर है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजय दत्त की बायोपिक' भी 30 मार्च को रिलीज होने की संभावना है। हालांकि राजकुमार की तरफ से अभी तक फिल्म की रिलिज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन माना जा रहा है कि रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म भी 'बागी 2' वाले दिन ही रिलीज होगी।

राजकुमार का पलड़ा भारी
'बागी २' के डायरेक्टर-कोरियोग्राफर अहमद खान की पिछली तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो 'संजय दत्त की बायोपिक' के डायरेक्टर राजुकमार हिरानी का पलड़ा भारी है। राजकुमार की पिछली तीन फिल्में 'पीके', 'थ्री इडियट' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' ब्लाकबस्टर रही है। वहीं अहमद खान की पिछली तीन फिल्में 'पाठशाला', 'एक पहेली लीला', 'हेरा फेरी 3' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

'बागी' रही थी सफल
'बागी' सीरिज की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ 34 लाख रुपए का बंपर कलेक्शन किया था, लेकिन रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजय दत्त की बायोपिक' होने का बड़ा फायदा मिल सकता है। राजकुमार हिरानी की ज्यादातर फिल्में बड़े बजट की होती है। जबकि अहमद खान की फिल्म 'बागी 2' का कुल बजट 50 करोड़ रुपए है।

पहले 450 करोड़ के बजट फिल्म से थी टक्कर
पहले 'बागी २' 27 अप्रेल को रिलीज होने वाली थी और उसकी रजनीकांत और अक्षय की ४५० करोड़ रुपए की बजट की फिल्म '2.0' रिलीज होने वाली थी। वहीं दूसरी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' का बजट 30 करोड़ था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग