12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर ने सुनील शेट्टी को मजाक में दिया था ये नाम, बाद में हो गए इस नाम से मशहूर

दरअसल यह वाकया साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 4 Jan 2018, 6:08 PM IST

Sunil Shetty nickname Anna

Sunil Shetty nickname Anna

1992 में आई फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी को आज पूरा बॉलीवुड अन्ना के नाम से जानता है। जैसा कि आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी को आज पूरा इंडस्ट्री अन्ना के नाम से जानती है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि उन्हें अन्ना नाम कहा से मिला था। आइए हम आपको बताते है।

दरअसल यह वाकया साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी थे। हुआ कुछ यूं था कि शूटिंग में लंच ब्रेक के दौरान संजय दत्त ने सुनील शेट्टी को अन्ना कहकर पुकारा। सुनील शेट्टी ने एतराज जताया, क्योंकि अन्ना बड़े भाई को कहा जाता है।

संजय दत्त को लगा की सुनील चिढ़ रहे हैं तो वह बार-बार सुनील शेट्टी को अन्ना कहकर पुकारने लगे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी सुनील शेट्टी को अन्ना कहकर पुकारना शुरू कर दिया और 2 महीने बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सुनील शेट्टी को अन्ना कहकर पुकारने लगी। इस तरह सुनील शेट्टी का नाम अन्ना पड़ गया था।

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मेरे लिए तो अब यह मेरा पहला नाम हो गया है बॉलीवुड में मेरे करीबी मुझे सुनील से नहीं बल्कि अन्ना करके ही पुकारते हैं। यहां तक कि जब वह किसी प्रोग्राम में भी जाते हैं तो लोग उन्हें अन्ना ही कहते हैं।’

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी एक कामयाब बिजनेसमैन भी हैं। अब वे फिल्मों में ना के बराबर ही दिखाई देते हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। अथिया की पहली फिल्म 2015 में आई जिसमें उनके अपोजिट आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली थे। इसके बाद 2017 में अथिया की दूसरी मूवी मुबारंका आई। ये मूवी कुछ खास नहीं कर पाई।