10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड न्यूज: कैंसर का इलाज करा जल्द भारत लौट सकते हैं इरफान खान, करेंगे इस फिल्म की शूटिंग शुरू!

खबर है कि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह जल्द ही भारत लौट सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Irrfan Khan

Irrfan Khan

बॉलीवुड में अपने संजिदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इरफान खान जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। बता दे कि इरफान काफी समय से लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। वह न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हैं और पिछले कुछ समय से वह इलाज के लिए लंदन में हैं।

लेकिन खबर है कि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह जल्द ही भारत लौट सकते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को हेल्थ अपडेट भी देते रहते हैं।

चल रहे हैं कीमोथैरेपी सेशन:
इरफान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी है कि उनके कीमोथैरेपी सेशन चल रहे हैं और उसके नतीजे पॉजिटिव आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान दीवाली के बाद भारत लौट सकते हैं।

शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग:
बताया जा रहा है कि इरफान जल्द ही फिल्म 'हिंदी मीडियम-2' की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान खान दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वे दीवाली के बाद सीधा दिसंबर में ही भारत लौटेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग