बता दें कि इस वीडियो में हिना "तड़पाओगे तड़पा लो" गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। इस गाने के जरिए हिना ने एक तरफा प्यार के दर्द और भावनाओं को बखूबी बताया है। वीडियो में हिना खान नीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर एक्सप्रेशन्स हैं। इसके साथ ही हिना अपने वीडियो में कहती हैं, "तड़पाओगे, तड़पा लो। हम तड़प, तड़प भी तुम्हारे गीत गाएंगे। ठुकराओगे, ठुकरा लो, हम ठोकर खाकर भी तुम्हारे दर पर आएंगे।"