
प्रियंका चोपड़ा के बाद फैंस को है इन कपल्स से गुडन्यूज का इंतजार, देखना बस है कि कब करते हैं ये पूरी अपने फैंस की मुराद
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने घर आए नए मेहमान की जानकारी अपने फैंस को दी। दोनों ने सरोगेसी की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया है। मगर इनके बाद अब फैंस इन सितारों से गुडन्यूज की आकांक्षा कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो सितारे...
फैंस को उन कपल से ज्यादा उम्मीद है जिनकी शादी तो हो चुकी है मगर अब तक वो मम्मी-पापा नहीं बने हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह तो शामिल हैं ही साथ ही हाल ही में कपल बने विक्की कौशल औ कटरीना कैफ से भी फैंस यहीं उम्मीद कर रहे हैं कि कब वो दोनो पेरेंटस बने।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने साल 2018 में धूमधाम से शादी रचाई थी। ये कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से एन्जॉय कर रहा है। अब फैंस को इंतजार है कि ये कपल कब मम्मी-पापा बनेगें और खुशखबरी सुनाएंगे।
विद्या बालन-सिद्धार्थ रॉय कपूर
एक्ट्रेस विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। हालांकि अभी तक दोनों ने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी अपने फैंस को नहीं सुनाई है।
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
एक्टर करण सिंह और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की शादी को अब करीब 6 साल हो चुके हैं। मगर अब तक इस कपल ने फैंस को गुडन्यूज नहीं सुनाई है।
सोनम कपूर- आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को भी करीब 4 साल हो चुके है। हालांकि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें कई बार उड़ी, लेकिन ये अभी तक सच साबित नहीं हो पाई है। इनसे भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
वैसे एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने तो खैर हाल ही में शादी की है। लेकिन देखना यह है कि ये कपल फैंस को कब तक गुडन्यूज देता है।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर, मलाइका अरोड़ा ने किया प्यारा सा कमेंट
यह भी पढ़ें:तो ऐसी दिखती हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका, पापा को करने पहुंची चीयर
Published on:
23 Jan 2022 11:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
