scriptAfter Sidhu Moose Wala Now Deadly Attack On Punjabi Singer Alfaaz | Sidhu Moose Wala के बाद अब इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला! अस्पताल में कराया भर्ती | Patrika News

Sidhu Moose Wala के बाद अब इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला! अस्पताल में कराया भर्ती

Published: Oct 03, 2022 10:46:40 am

Submitted by:

Vandana Saini

सिद्धु मुसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मौत की गुत्थी अभी ठीक से सुलझी भी नहीं कि हाल में एक और पंजाबी सिंगर अल्फाज़ (Alfaaz) पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

After Sidhu Moose Wala Now Deadly Attack On Punjabi Singer Alfaaz
After Sidhu Moose Wala Now Deadly Attack On Punjabi Singer Alfaaz
इसी साल मई में ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धु मुसेवाला (Sidhu Moose Wala) की उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और गोल्डी बरार (Goldie Brar) ने ली थी। सिद्धु मुसेवाला के बाद अब पंजाबी पंजाबी सिंगर अल्फाज़ (Alfaaz) पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी विक्की को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का रहने वाला बताया जा रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.