4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख को पछाड़कर नंबर 1 बनें सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान लगातार दूसरे वर्ष फोर्ब्स की 100 भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर है...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Dec 2017, 6:57 PM IST

Salman_Khan

Salman_Khan

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान लगातार दूसरे वर्ष फोर्ब्स की 100 भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दूसरे और क्रिकेटर विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अकेली महिला है। फोर्ब्स 2017 की 100 भारतीय हस्तियों की सूची को हस्तियों के मनोरंजन-संबंधित आय का आकलन करके बनाई गई है। इसकी अवधि 1 अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 है।

सलमान खान ने 232.83 करोड़ रुपए की कमाई की। उनकी अकेले की कमाई शीर्ष 100 हस्तियों की सूची की कुल कमाई का 8.67 प्रतिशत हैं। 100 हस्तियों की कुल कमाई 2,683 करोड़ हैं। शाहरुख खान की कुल कमाई 170.5 करोड़ और विराट कोहली की कुल कमाई 100.72 करोड़ हैं।

फोर्ब्स इंडिया के सीईओ ने कहा, 'हम फोर्ब्स इंडिया के एक और अंक को प्रस्तुत करके बहुत प्रसन्न हैं, यह जल्द ही बाजार में आएंगे। वर्षों से इस सूची ने एक मानदण्ड तय किया है कि कौन कितना कमाता हैं।' उन्होंने कहा, 'इस वर्ष की सूची एक संशोधित पद्धति पर आधारित है जो हस्तियों की आय पर केंद्रित है।'

पिछले वर्ष इस सूची में दक्षिण भारत से 11 अभिनेता थे जबकि इस वर्ष 13 हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की संख्या 35 से 33 हो गई हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले उनकी कुल आय में भी 13 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की आय में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। उनकी आय बढ़कर कुल 57.25 करोड़ हो गई है।

बात करें सलमान खान के प्रोफेशनल कॅरियर की 22 दिसंबर यानी आज ही उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई है। फिल्म को पहले दिन आॅडियंस और क्रिटिक्स से अच्छू रीव्यूज मिल रहे हैं। इसको देखते हुए 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बन जाए तो कोई हैरानी की बात नहीं। सलमान के साथ इस फिल्म कैटरीना कैफ लीड रोल में है। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री गजब की है। प्रशंसक भी इस जोडी को साथ में खूब पसंद करते हैं।