25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के विरोध में बाल्मीकि समाज के लोगों ने तोड़ी मर्यादाएं, देखें वीडियो

अभिनेता सलमान खान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाने वाले लोगों ने खुद सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं।

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Mukesh Kumar

Dec 22, 2017

Salman Khan

Salman Khan

हाथरस। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' शुक्रवार को रिलीज हो गई। इसके साथ ही इस फिल्म का विरोध भी शुरू हो गया है। हाथरस में बाल्मीकि समाज के लोगों ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' विरोध किया। इस दौरान इन लोगों सारी मर्यादाएं तोड़ दी और सलमान की फिल्म के पोस्टर पर अभद्र भाषा लिखकर शहर की प्रमुख गलियों से जुलूस निकाला। इसके बाद एक जगह एकत्र को लेकर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका।


कलाकारों ने जातिसूचक टिप्पणी की थी
दरअसल फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने निजी टीवी चैनल पर प्रसारित अपने एक फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में अपने साक्षात्कार के दौरान कोरियोग्राफर द्वारा बताए गए स्टेप्स की तुलना करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की थी। इसके बाद बाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। यूपी के कई शहर में समाज के लोगों ने दोनों कलाकार का विरोध। जगह जगह पुतले फूंके गए। हाथरस में बाल्मीकि समाज के लोगों ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' का विरोध किया।

ये भी पढ़ें-सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर फूटा लोगों का गुस्सा, फूंके पुतले


सलमान पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग
अभिनेता सलमान खान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाने वाले लोगों ने खुद सारी मर्यादाएं तोड़ दी। इन लोगों ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' पर अमर्यादित भाषा में टिप्पणी लिखकर विरोध किया। इसके बाद बाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाब चौक पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का फूंका पुतला।


रासुका और हरिजन एक्ट के तहत हो कार्रवाई
इस मौके पर प्रदर्शनकारी लखन चटर्जी ने कहा कि दोनों कलाकारों के खिलाफ रासुका और हरिजन एक्ट के तहत के कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो समाज के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।