ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्च (Abhishek Bachchan) दोनों एक दूसरे से फिल्म 'गुरू' के सेट पर मिले थे, जिसके दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हो गई थी और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2007 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आर्ध्या बच्चन भी है, जिसके साथ एक्ट्रेस अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं। दोनों की शादी की खबर जब सामने आई थी, तब हर कोई चौंक गया था, क्योंकि दोनों की शादी की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ी थीं, जिसमें तरह-तरह की बातें की जा रही थीं।