scriptAishwarya Rai Bachchan Had Manglik Dosh, So She'd To Marry A Tree | ऐश्वर्या राय बच्चन थीं मांगलिक, दोष हटाने के लिए अभिषेक बच्चन से पहले की थी पेड़ से शादी! | Patrika News

ऐश्वर्या राय बच्चन थीं मांगलिक, दोष हटाने के लिए अभिषेक बच्चन से पहले की थी पेड़ से शादी!

locationनई दिल्लीPublished: Aug 26, 2021 11:16:46 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। शादी से पहले ऐश्वर्या राय को मांगलिक बताया जा रहा था। कई विद्वानों ने ऐश और अभिषेक की शादी को लेकर कई टिप्पणियां भी की थी। शादी से पहले खबरें सामने आईं कि ऐश्वर्या ने मांगलिक दोष से निर्वारण पाने के लिए पीपल के पेड़ से शादी भी की थी।

Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी की रस्में बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। आज ऐश और अभिषेक की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन जब ऐश्वर्या राय संग अभिषेक बच्चन की शादी हो रही थी। तब दोनों की शादी को लेकर कहा गया था कि दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी। जिसकी वजह ऐश्वर्या राय के मांगलिक होना बताया जा रहा था। कई विद्वानों तक ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी रखी थीं। वहीं खबरें की अपना मांगलिक दोष हटाने के लिए ऐश्वर्या ने शादी से पहले एक खास विधि की थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.