3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें हैं बेहद बोल्ड, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

जब भी ऐश्वर्या राय का जिक्र होता है तो कोई भी उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रहता। उनको देखकर उनके चाहने वाले कहते हैं कि उन्हें भगवान ने बहुत ही फुर्सत से बनाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 29 Jul 2021, 8:45 PM IST

aishwarya_rai_bachchan4_-_copy.jpg

Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पहली ही फिल्म से उन्होंने सभी को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना दिया था। ऐश्वर्या आज पहले की तरह फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। उनकी एक्टिंग के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं।

जब भी ऐश्वर्या राय का जिक्र होता है तो कोई भी उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रहता। उनको देखकर उनके चाहने वाले कहते हैं कि उन्हें भगवान ने बहुत ही फुर्सत से बनाया है। ऐश्वर्या की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है लेकिन कई बार अपने बोल्ड लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक्ट्रेस की बेहद बोल्ड एंड ग्लैमरस फोटो लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें: पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, मुंबई से लेकर दुबई में है करोड़ों की प्रोपर्टी

ऐश्वर्या राय ने पढ़ाई के साथ-साथ कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने अपने नाम कई खिताब हासिल किए थे। उनकी खूबसूरती के आगे कई फेल हो जाते हैं। ऐसे में सुष्मिता सेन को लेकर भी एक किस्सा काफी पॉपुलर है।

दरअसल, सुष्मिता सेन भी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के आगे हार मानने वाली थीं। जब उन्हें पता लगा कि मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय हिस्सा लें रही हैं तो उन्होंने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया था। क्योंकि 25 लड़कियों पहले ही अपना नाम वापस ले चुकी थीं। इसी से आप ऐश्वर्या की खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने तमिल फिल्म 'इरूवर' से अपना आगाज किया। उन्हें तमिल नहीं आती थी। ऐसे में उनकी आवाज को किसी और ने डब किया था।

ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था।

शादी के वक्त ऐश्वर्या की उम्र 33 साल थी और अभिषेक 31 साल के थे। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। आज दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या है। आराध्या बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार छोड़ जब नोरा फेतही अपनाती हैं ट्रेडिशनल लुक, फैंस की धड़कने जाती हैं बढ़

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'PS-1' यानी कि 'पोन्नि सेलवम' में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। साथ ही, फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। आखिरी बार ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं।