अब हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बंगाली अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही, उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई हैं। उनका लुक हूबहू माधुरी दीक्षित के 'डोला रे डोला' लुक से मिलता- जुलता लग रहा है। लाल बिंदी लगाए नोरा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ये पहली दफा नहीं है जब वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हों।