23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजय देवगन के प्यार में इस अभिनेत्री ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज 51 साल के हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए उनकी लव लाइफ के बारें में कुछ ऐसे किस्से बतातें हैं। जिन्होंने अपने समय में खूब सुर्खियों बंटोरी हैं। यही नहीं रवीना टंडन से लेकर करिश्मा तक के लव अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में होते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 2 Apr 2021, 2:56 PM IST

Ajay Devgan Controversial Love Affair

Ajay Devgan Controversial Love Affair

नई दिल्ली। 2 अप्रैल यानी कि आज बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अजय देवगन अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन को दमदार एक्टिंग और शानदार एक्शन के लिए जाना जाता है। वैसे अजय अपने कम बोलने के अंदाज और नशीली आंखों के चलते भी बॉलीवुड भी खूब छाए रहते हैं। अजय देवगन जीतना अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उतना ही वह अपने लव अफेयर्स के लेकर भी खूब छाए रहते थे। फिल्मों के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी खूब तेजी से चल रही थी। कहा जाता है कि अजय देवगन और करिश्मा कपूर का रिलेशनशिप बहुत अच्छा चल रहा था। चलिए आज आपको अजय देवगन की लव अफेयर्स के बारें में बतातें हैं।

करिश्मा की वजह से टूटा अजय-रवीना का रिश्ता

अजय देवगन का नाम करिश्मा कपूर के साथ ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ भी जुड़ गया है। कहा जाता है कि साल 1994 में अजय और रवीना के अफेयर की शुरूआत हो गई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान हुई थई। बताया जाता है कि रवीना और अजय का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन तभी दोनों के बीच करिश्मा कपूर की एंट्री हो गई।

यह भी पढ़ें- Sonu Sood की तारीफ करते हुए Ajay Devgan, Ravi Krishan ने किया ट्वीट, कहा-'यही याद रहता है दुनिया में'

बताया जाता है कि करिश्मा कपूर के लिए अजय ने रवीना को कई फिल्मों से भी बाहर करवाया है। वहीं एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने रवीना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि खुद रवीना ने एक फिल्म प्रड्यूसर से हीरो निकालने की बात कही थी। क्योंकि वह खुद अजय के साथ काम नहीं करना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की फिल्म Maidan का सेट टूटा! फिर से बनने में लगेंगे दो महीने.. हुआ बड़ा नुकसान

रवीना ने की सुसाइड करने की कोशिश

बताया जाता है कि अजय से ब्रेकअप के बाद रवीना टंडन इस तरह से टूट गई थीं कि उन्होंने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। वहीं सालों बाद जब इस रिश्ते को लेकर अजय ने अपनी चुप्पी तोड़ी तो उन्होंने कहा कि रवीना को इलाज की जरूरत है। रवीना ने जितने भी इल्जाम उन पर लगाए वह पूरी तरह से झूठे थे। यही नहीं अजय ने कहा कि रवीना पैदाइशी झूठी हैं। साथ ही अजय ने बताया कि उन्हें कभी रवीना से प्यार ही नहीं हुआ था।

काजोल की वजह से टूटा अजय-करिश्मा का रिश्ता

खबरों की मानें तो बताया जाता है कि एक बार करिश्मा को पता चला कि काजोल अजय देवगन के कमरे में हैं। यह जानकर करिश्मा ने अजय संग अपना रिश्ता वहीं खत्म कर दिया। जबकि बताया जाता है कि काजोल किसी काम के सिलसिले में अजय देवगन से मिलने गई थीं। करिश्मा से अलग होने के बाद अजय काजोल के पास आ गए और फिर दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने बड़े ही गुपचुप ढंग से शादी की थी। तब से लेकर आज तक दोनों साथ हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग