ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन, हास्य और पंजाबी अंदाज से भरपूर, और मनोरंजक होगी। ट्रेलर की शुरुआत 'सन ऑफ सरदार' की पुरानी यादों के साथ होती है, जो दर्शकों को जस्सी की बेकाबू और मजेदार दुनिया में वापस ले जाती है। उसके बाद ट्रेलर में अंग्रेजी बेबे पोल डांस करती नजर आती हैं, जिसे करते-करते वह अचानक गिरती हैं। इस बीच जस्सी की मुलाकात तीन लेडीज से होती है, जिसमें से एक को वह मजेदार डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, 'तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी, वो भी पाकिस्तानी… तुम हमारे देश पर बम फोड़ते हो, हमारे देश पर'। ट्रेलर में सबसे मजेदार वह सीन है, जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए खुद मम्मी बनती हैं और जस्सी उर्फ अजय देवगन को पापा बना देती हैं और रवि किशन को इम्प्रेस करने के लिए सरदारजी उर्फ जस्सी उन्हें 'बॉर्डर' फिल्म की कहानी सुनाने लगता है।