8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजय देवगन का सच सामने आने पर काजोल हुई हैरान, कहा अगर पहले पता होता तो कभी नहीं करती शादी

एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने पति अजय देवगन के बारे में एक बड़ी बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2021, 10:46 AM IST

ajay devgn and kajol

ajay devgn and kajol

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी सबसे खास कपल्स में से एक है। इन दोनों के प्यार के चर्चे हमेशा लोगों की जुबान पर बने रहते हैं। अजय देवगन एक अच्छे अभिनेता होने के साथ अच्छे पिता भी है और काजोल के लिए परफेक्ट जीवनसाथी साबित हुए है आज के समय में ये कपल बेहद ही खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रहे है|

Read More:- Madhuri Dixit को Kiss करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, कर दी थी सारी हदें पार

अजय देवगन जब भी किसी खास इवेंट में जाते हैं तो पत्नी काजोल हमेशा उनके साथ नजर आती हैं। भले ही अजय देवगन ने मीडिया की नजरों से बच्चों को दूर रखा हो, अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने पति अजय देवगन के बारे में एक बड़ी बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया के सवालों से उन्हें अपने पति की एक सच्चाई का पता चला जिससे वो शॉक्ड हो गई।काजोल का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ है। आइये जानते है काजोल ने अपने पति अजय देवगन के बारे में जानकर क्या कहा था।

Read More:- Aishwarya Rai की तरह दिखने वाली 5 एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, Photos देख हैरान रह जाएंगे आप

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सवाल पूछे जा रहे थे। जिसमें काजोल ने अपने पति अजय देवगन से लेकर अपनी नानी तक के बारे में कई बाते बताई थी। इतना ही नही उन्होंने अपने फेवरेट कलर के बारे में भी बताया था कि उन्हें वाइट कलर सबसे ज्यादा पसंद है|

तभी इस इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया -कि अच्छे एक्टर्स बनते है या पैदा होते है? तब इसपर काजोल ने जवाब दिया की कुछ तो पैदा होते है और कुछ अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अपना पहचान बनाते है।

जब काजोल से ये पूछा गया की अजय देवगन की तरह ही क्या उन्होंने भी एक्टिंग सीखी है तब काजोल इस सवाल को सुनकर एकदम चौंक जाती है क्योंकि काजोल को खुद इस बारे में पहले से पता नहीं था की अजय देवगन ने कहीं से एक्टिंग की क्लास भी ली थी। और जब मीडिया वालों से यह बात पता चला तो तब काजोल हँसते हुए कहती है अगर उन्हें यह बात शादी से पहले पता होती तो वे अजय से कभी शादी ही नहीं करती|

काजोल ने अजय के बारे में बताया कि हम दोनों एक्टिंग के मामले एक दुसरे से काफी अलग है अजय एक्टर नहीं बल्कि एक डायरेक्टर बनना चाहते थे पर किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। अजय को एक्टिंग की काफी अच्छी समझ है वे एक्टिंग को हर एंगल से समझ लेते है और वही मैं इस मामले में अजय से काफी पीछे हूँ।

काजोल से फिल्मों में काम ना करने का बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को उनकी कोई भी फिल्म पसंद नहीं आती हैं, क्योंकि हर फिल्म में जब वो रोती या इमोशनल होती हुई नजर आती है तो बच्चों को काफी दुख होता था। उनके बच्चों को उनका रोना बिल्कुल भी पसंद नहीं था|