पोस्टर के साथ साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘इस दिवाली, होगा सभी कर्मों का हिसाब, जब जिंदगी के खेल में चित्रगुप्त से होगा एक आम आदमी का मुकाबला’। खास बात ये है कि फिल्म का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें अजय देवगन स्वर्ग में दिखाए गए है और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आम इंसाक के रुप में। साथ ही रकुल एक पुलिस ऑफिस के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर काफी सारे टर्न और ट्विस्ट से भरा है, जिसको दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिल रहा है।