वहीं इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चाओं में हैं, जिससे कुछ उम्मीदें लगाई जा सकती हैं। अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुा था, जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ दिल्ली के चांदनी चौक में बस गए। अक्षय कमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से की थी। इतने सालों में अक्षय कुमार ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय और स्टंट्स का जलवा दिखाया है।
लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ्स को भी लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें धड़कन, अंदाज, नमस्ते लंदन, मुझसे शादी करोगी, हेरा फेरी, भूल भुलैया, सिंह इज किंग, गरम मसाला, स्पेशल 26, बेबी, एयरलिफ्ट, केसरी, वक्त हमारा है, आंखें, जानी दुश्मन, वेलकम, हाउसफुल, ओमएमजी और पैडमैन जैसी फिल्में शामिल है।