अक्षय खन्ना के काम के बारे में बात करें तो, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में चल नहीं पाई, जिसके बाद वो मल्टीस्टारर फिल्मों नजर आने लगे और उनको प्रशंसा मिलने लगी. बताया जाता है कि एक बार करिश्मा कपूर ने अपने पिता रणधीर कपूर से अक्षय खन्ना के साथ शादी की इच्छा जाहिर की थी, जिसको वो मांग भी गए थे और उन्होंने इस रिश्ते की बात विनोद खन्ना तक पहुंचाई थी, जिसको लेकर वो काफी खुश भी थे, लेकिन करिश्मा कपूर की मां बबीता ने इस शादी को होने नहीं दिया और इसको पीछे की वजह थी कि वो वक्स करिश्मा का करियर पीक पर था और वो नहीं चाहती थी कि उनके हाथ से कोई भी फिल्म निकले.