Selfiee Vs Pathaan: अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। पिछले कई सालों से फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार इस बार भी अपनी साउथ की हिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक 'सेल्फी' से बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। फिल्म के मेकर्स से लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को सेल्फी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अफसोस खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है। कुछ लोगों का तो मानना है कि यह शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज है जो अक्षय कुमार के स्टारडम को भी फैल कर रहा है। पहले दिन से फिल्म सेल्फी का कलेक्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में अब बुधवार को इसकी कमाई में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। छठवें दिन फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 13.70 करोड़ हो गया है। ऐसा हाल अक्षय की अभीतक किसी भी फिल्म का नहीं हुआ है।