Tiger 3 Jail Sequence: शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को उनके फैंस ऑनस्क्रीन पर देखना बोहद पसंद है। उनके फैंस की ही चाहत थी कि शाहरुख-सलमान की ये दमदार जोड़ी फिल्म 'करण अर्जुन' के बाद से एक साथ फिर से एक ही फिल्म में नजर आई। यही वजह है कि सलमान और शाहरुख की ये जोड़ी कई फिल्मों में फूल टाइम तो नहीं लेकिन कुछ मिनटों के लिए जरूर दिखाई दी। सलमान-शाहरुख के फैंस को उनकी ये बॉन्डिंग ऑनस्क्रीन पर इतनी बढ़िया लगती है कि हर कोई इनको फिल्म में एक साथ देखना चाहता है। इसलिए अभी हाल ही में किंग खान की रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान का एक छोटा सा कैमियो था। सलमान और शाहरुख के फैंन के लिए यह कुछ मिनटों का सीन किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं था। अब शाहरुख खान की फिल्म पठान जहां धड़ाधड़ कमाई के करोड़ों आंकड़े पार कर रही है। तो वहीं अब शाहरुख खान भी सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में इस धमाकेदार और जबरदस्त रोल से धमाका करते नजर आएंगे।