2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते 25 सालों से लोगो को मूर्ख बनाते आ रहे है अक्षय कुमार, बड़े झूठ का हुआ खुलासा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्षय कुमार एकबार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी 25 साल पुरानी फिल्म के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसे जानकर कई लोग चौंक गए। इस पोस्ट के कारण अक्षय ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Dec 2021, 6:06 PM IST

akshay-1200.jpg

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ सारा अली खान और साउथ के सुपरस्टार धनुष भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर रोल को बखूबी निभाते हैं और लोग उनके हर किरदार को पसंद भी करते हैं। इन किरदारों को निभाने के लिए वह काफी मेहनत भी करते हैं। अक्षय कुमार को बॉलीवुड में सफलता फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से मिली, जिसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आए।

हाल ही में फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ ने अपने 25 साल पूरे किए हैं। ऐसे में अक्षय ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की है, साथ ही उन्होंने एक खुलासा भी किया है जिसे जानने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी चुटकी ले रहे हैं।

दरअसल, अक्षय ने एक मीम शेयर करते हुए खुलासा किया है कि, फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में WWE रेसलर एंड अंडरटेकर को उन्होंने नहीं हराया था बल्कि ब्रायन ली ने अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी। ऐसे में अक्षय की इस पोस्ट पर पूर्व WWE रेसलर अंडरटेकर ने कमेंट कर उन्हें चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि, “मुझे बताना जब भी आप वास्तविक मुकाबले के लिए तैयार हो।” ऐसे में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “भाई मैं अपने बीमा देख कर बताता हूं..।”

खास बात यह है कि, अक्षय कुमार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और फैंस ने मार्क विलियम कैलावे को टैग करना शुरू कर दिया। बता दें, मार्क विलियम कैलावे को ‘द अंडरटेकर’ के नाम से भी जाना जाता है।

अक्षय की इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि, एक बार फिर से मुकाबला हो जाए इससे WWE रेसलर एंड अंडरटेकर की इस बहाने वापसी हो जाएगी। तो कई लोगों का कहना है कि अंडरटेकर अब बूढ़े हो गए हैं तो ऐसे में अक्षय कुमार उन्हें हरा भी सकते हैं क्योंकि अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट भी सीखा हुआ है।

यह भी पढ़ें-पहले खुद को बताती थी नास्तिक, 25 साल की उम्र में अपनाया बौद्ध धर्म , दिग्गज सुपरस्टार की है बेटी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 1996 में आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म के अंत में अक्षय कुमार और एक अंडरटेकर के बीच लड़ाई दिखाई जाती है। इसी रोल को बखूबी निभाने के लिए एक अंडरटेकर की जरूरत थी। ऐसे में ब्रायन ली ने इस किरदार को निभाया था। बता दें, ब्रायन ली अंडरटेकर के चचेरे भाई और एक प्रोफेशनल रेसलर हैं।फिल्म में अभिनेत्री रेखा और रवीना टंडन भी मुख्य किरदार में नजर आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्दी फिल्म ‘अतरंगी रे’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रामसेतु’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री सारा अली खान और साउथ सुपरस्टार धनुष दिखाई देंगे। वहीं फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- जब करीना कपूर के ब्लाउज ने दे दिया उन्हें धोखा, होना पड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम और सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं। इसके अलावा एक्टर अगली फिल्म अतरंगी रे रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली ख़ान और धनुष भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिलहाल अक्षय और सारा फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।