लक्ष्मी को दी गई मदद के बारे में अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने जो मदद की है वो बहुत छोटी है। उन्हें उस बारे में बात करने में भी हिचकिचाहट हो रही है। उनकी सोच केवल इतनी है कि लक्ष्मी अपने पूरे सम्मान के साथ नौकरी तलाशें और घर का किराया और बच्ची की देखभाल की चिंता से मुक्त रहें। वह चाहते हैं कि लोग समझें कि जब एक इंसान रोजीरोटी के लिए जद्दोजहद कर रहा होता है तो मेडल, अवॉर्ड और सर्टिफिकेट बिल नहीं भरते। जरूरी है कि हम प्रैक्टिकल तरीके से किसी की मदद करें।