1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान-शाहरुख को पछाड़ अक्षय कुमार बन गए इंडस्ट्री के सबसे महंगे हीरो, लेंगे इतने करोड़

अक्षय कुमार ने सीधे-सीधे 150 करोड़ रुपये चार्ज करके बाकी सभी की नींदें उड़ा दी हैं। करोना के दौर में अक्षय से सफल कलाकार दूसरा कोई नहीं है। यहां तक कि उनके जूनियर एक्टर भी कोरोना के सामने पस्त नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 30 Dec 2021, 12:20 AM IST

akshay-kumar-salman-khan.jpg

AKSHAY KUMAR

अक्षय कुमार का नाम पहले से ही कई कारणों से चर्चा में रहता है फिर बात चाहें साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने की हो, इंडस्ट्री में फिट रहने की हो या फिर गॉसिप की गलियों से दूर रहने की- अक्षय कुमार इडस्ट्री के ऑल राउंडर बन गए हैं। उनकी पॉपुलेरिटी में कोई कमी नहीं आई है बल्कि लोग उन्हें इंडस्ट्री का आइडल स्टार मानते हैं।

इन सबसे ऊपर है इंडस्ट्री में उनका फिल्मों के प्रति चुनाव जिसके चलते लोग उनकी फिल्में पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि निर्माता और निर्देशक उन्हें इतना अप्रोच कर रहे हैं। हर किसी की पहली पसंद अक्षय कुमार ही है। इसकी वजह उनकी फैन फॉलोइंग भी है। लोगों को लगता है कि एक-दो फिल्मों को छोड़ दें तो अक्षय कुमार की लगभग हर फिल्म किसी सामाजिक मुद्दे को सरोकार करती दिखाई देती है।

अक्षय कुमार एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं, जिस कारण हर निर्माता उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। वे उन्हें ज्यादा से ज्यादा ऑफर दे रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार के पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जो सिनेमाघरों और ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में डिलीवर कर रहे हैं, जिस कारण निर्माताओं का भरोसा उन पर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ेंः जब राम गोपाल वर्मा को इंप्रेस करने के लिए रवीना टंडन ने किया था ऐसा काम

अब खबर आई हैं कि अपनी आगामी फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 150 में साइन किया गया है। यह खबर किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर केआरके ने एक ट्वीट के माध्यम से दी हैं। उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार ने वासु भगनानी के बैनर की एक मेगा बजट फिल्म साइन की है, जिसे अली अब्बास जफर बनाएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 150 करोड़ चार्ज किए हैं।

यह भी पढ़ेंः सुपरस्टार राजेश खन्ना का वो रिकॉर्ड जिसे आज तक नहीं तोड़ पाया इंडस्ट्री का कोई स्टार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी के साथ अक्षय कुमार इंडस्ट्री के पहले सबसे महंगे हीरो बन गए हैं। यहां तक की सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान ने भी अभी तक इतना किसी भी फिल्म के लिए चार्ज नहीं किया है। अक्षय कुमार ने सीधे-सीधे 150 करोड़ रुपये चार्ज करके बाकी सभी की नींदें उड़ा दी हैं। करोना के दौर में अक्षय से सफल कलाकार दूसरा कोई नहीं है। यहां तक कि उनके जूनियर एक्टर भी कोरोना के सामने पस्त नजर आ रहे हैं।