अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) को लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरने को तैयार हैं. उनकी ये फिल्म अगले महीने 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में अक्षय के साथ पूर्न मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी नजर आएंगी, जो फिल्म में संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद और मानव विज भ नजर आने वाले हैं. फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के जीवन पर आधारित है.