इस फिल्म को निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है. हाल में अक्षय कुमार अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की और साथ ही अपनी फिल्म से जुड़ी बातें भी की. इतना ही नहीं शो में अक्षय ने अपनी फिटनेस को लेकर भी एक बेहद मजेदार किस्सा बताया, जिसको सुनने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.