नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) की कई फिल्में जल्द रिलीज़ होने वाली हैं। ऐसें में उनकी फिल्मों की शूटिंग जारी है। काफी लंबे समय से आलिया अपनी शूटिंग में काफी बिजी चल रही थीं। ऐसे में उनके ऊपर काम का प्रेशर बढ़ना भी लाजमी है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आलिया की तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सेहत खराब होने की वजह काम का प्रेशर बताया जा रहा है।