26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के बाद आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव? जानिए क्या है सच्चाई

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव सोशल मीडिया पर उड़ीं आलिया भट्ट की भी कोविड पॉजिटिव होने की खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Mar 2021, 2:10 PM IST

Alia Bhatt Covid Positive?

Alia Bhatt Covid Positive?

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी एक बार फिर अपना कहर बरपा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी चपेट में फिल्मी हस्तियां भी आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी उड़ रही हैं कि आलिया भट्ट भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। जबकि ये खबरें महज अफवाह हैं। आलिया भट्ट इस वक्त आइसोलेशन में हैं।

भंसाली और रणबीर के रेगुलर संपर्क में आलिया

दरअसल, आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली के साथ रेगुलर संपर्क में हैं। उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को भंसाली ही डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में भंसाली ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी पार्टी में आलिया भी शामिल हुई थीं। दोनों ने मीडिया के सामने फोटोज़ भी क्लिक कराई। वहीं, रणबीर कपूर के साथ वह रिलेशनशिप में हैं और दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में लोगों ने ऐसी अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि आलिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में जिसे दिल दे बैठी थीं गंगूबाई, उसी पति ने 500 रुपए के लिए कोठे पर बेच डाला, ऐसे बनीं मुंबई की डॉन

आलिया ने किया खुद को सेल्फ आइसोलेट

जबकि आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेट के सारे लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया था। वहीं, उन्होंने अपनी मां का भी टेस्ट कराया। इस बीच आलिया भट्ट ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर मचाई खलबली, बोलीं- ये तो बस शुरुआत है

पहली बार दिखेगी आलिया-रणबीर की जोड़ी

बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुंबई की फीमेल डॉन गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में दिखाई देंगी। कुछ वक्त पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया का धमाकेदार अवतार देखने को मिला था। फिल्म 30 जुलाई, 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। यह पहला मौका होगा जब आलिया और रणबीर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग