उन्हीं में से एक 'चूड़ा' पहनने की रस्म भी है, जिसको निभाया नहीं जाएगा. जी हां, बताया जा रहा है कि आलिया ने ट्रेडिशनल चूड़े की रस्म नहीं निभाई, जिसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आ रही है. चूड़े की रस्म एक ऐसी रस्म होती है, जिसमें दुल्हन को कम से कम 40 दिनों से 1 साल तक चूड़ा पहनना पड़ता है, लेकिन सामने आ रही खबरों की माने तो आलिया जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जो एक हॉलिवुड मूवी है और फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस Gal Gadot भी नजर आएंगी.