हरयाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आज के समय में सपना चौधरी बेहद ही लग्जरी लाइफ जी रही हैं, लेकिन एस समय ऐसा भी था, जब चंद पैसों के लिए वो स्टेज पर डांस किया करती थी. पैसे के लिए उनको दूर-दूर के गांव में स्टेज शो करने जाना पड़ता था, लेकिन आज वो अपने दमपर हैं जो भी हैं ये कहना गलत नहीं होगा.