रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके बाद रणबीर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आएंगे। जिसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है। रणबीर ने कहा कि उन्हें कभी-कभी डर लगता है कि दाढ़ी में उन्हें देखकर बेटी राहा पहचानेगी भी या नहीं। रणबीर ने कहा, 'मैंने यह दाढ़ी एक फिल्म के लिए बढ़ाई है। जबसे मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, उसने मुझे इसी लुक में देखा है। मुझे इस बात का डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभेगी। बल्कि इस बात का डर है कि जब मैं शेव कर लूंगा तो वह मुझे पहचानेगी या नहीं। उसकी आदत है कि वह मेरी आंखों में देखते हुए हंसती रहती है। मुझे लगता है कि उसने मेरी आंखों के अलावा कुछ नहीं देखा है तो शायद उसे आदत हो जाएगी मुझे क्लीन शेव में देखने की। लेकिन अगर उसने मुझे नहीं पहचाना तो मेरा दिल टूट जाएगा।' बहराल, 8 मार्च को फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर रोमांस करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : पठान सुपर से भी ऊपर, 40वें दिन भी शाहरुख खान का बज रहा डंका