26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जाह्नवी कपूर का छलका दर्द, श्रीदेवी की बेटी होने पर काम बहुत मिला लेकिन इज्जत कभी नहीं मिली

जाह्नवी कपूर का छलका दर्द, श्रीदेवी की बेटी होने पर काम बहुत मिला लेकिन इज्जत कभी नहीं मिली

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का आज 26वां जन्मदिन है। इस मौके पर जाह्नवी बेहद ही इमोशनल हो गईं और कह दी अपने दिल की एक ऐसी बात जो उन्होंने आजतक अपने दिल में दफन कर रखी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 6 Mar 2023, 3:21 PM IST

janhvikapoor.jpg

Janhvi Kapoor Birthday

Janhvi Kapoor Birth Date: जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 में मुंबई में बोनी कपूर और श्रीदेवी के घर पर हुआ। जाह्नवी कपूर बचपन से ही अपनी मां श्रीदेवी को जब देखती थी तो सोचती थी कि वह भी बड़े होकर एक एक्ट्रेस ही बनना चाहती हैं। एक दिन एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लिए इसी सोच के साथ बड़ी हुई जाह्नवी कपूर अब बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। इसी खास मौके पर जाह्नवी ने अपने दिल में छिपा वो दर्द बयां कर दिया जिसे वह अबतक अपने सीने में छुपाए हुए थीं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि एक स्टार किड होने पर उन्हें बॉलीवुड में कई बड़े मौके मिले, लेकिन जो इज्ज्त उन्हें आजतक नसीब नहीं हुई। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। अक्सर जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती रहती हैं। वह आज भी उन्हें बेहद मिस करती हैं। जाह्नवी ने बताया की उनकी मां श्रीदेवी की मृत्यु के बाद हरएक चीज बदल गई है। लोगों का उनके प्रति रवइया तो बिल्कुल ही बदल गया है।


जाह्नवी कपूर ने कहा कि स्टारकिड होने पर उन्हें खूब अपॉर्चुनिटी मिली लेकिन अभी उन्हें ऑडियंस से इज्जत कमाना बाकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी उन्हें ढ़ेर सारा काम करना है, कई फिल्में करनी हैं और हर एक चुनौती को पार करके वह जीत हासिल करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें : पठान सुपर से भी ऊपर, 40वें दिन भी शाहरुख खान का बज रहा डंका

इसके साथ ही जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने यह भी कहा कि उनकी मां श्रीदेवी के जाने के बाद वह अक्सर डरा महसूस करने लगी हैं। हालांकि उनकी बहन खुशी कपूर (Khusi Kapoor) और उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) का उन्हें फूल स्पोर्ट रहता है। लेकिन मां की कमी कोई नहीं पूरी कर सकता। श्री (Sridevi Death) के अचानक देहांत के बाद जब भी जाह्नवी कैमरे के सामने आती थीं तो उन्हें अपनी मां का चेहरा नजर आता था। उनके लिए उस वक्त एक्टिंग करना बेहद मुश्किल भरा था।


वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'एनटीआर 30' (NTR 30) में 'जूनियर एनटीआर' (Junior NTR) के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्ट आज ही जारी हुआ है। इसमें जाह्नवी कपूर का लुक देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) से भी कहीं ज्यादा धमाका करेगी।

यह भी पढ़ें : पुलिस ऑफिसर के रोल में फिर से नजर आईं तब्बू, क्या दोहराई जाएगी अजय देवगन की दृश्यम-2