10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है आलिया की आफ्टर मैरिज प्लानिंग, कुछ ऐसे करेंगी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ मैनेज

राजी स्टार आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण वो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 6 Aug 2018, 5:49 PM IST

alia bhatt

alia bhatt

राजी स्टार आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण वो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी ऐनिथिंग' सेशन शुरू किया था जिसके बाद फैन्स के सवालों की झड़ी से लग गई। इस दौरान आलिया ने कुछ चुनिंदा सवालों का जवाब दिया।

शादी को लेकर सवाल
एक सवाल में आलिया से पूछा गया कि क्या वह शादी होने के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी? इस सवाल के जवाब में आलिया ने कहा, 'अपने स्टेटस को बदलने के अलावा शादी के बाद किसी भी चीज को छोड़ने की जरूरत नहीं होती है। मैं जब तक कर सकती हूं तब तक एक्टिंग करती रहूंगी।' गौरतलब है कि आलिया की इन दिनों रणबीर कपूर के साथ कुछ खास नजदीकियां देखने को मिली है।

खत्म होने की कगार पर ऐश्वर्या का एक्टिंग कॅरियर, एक्टिंग छोड़ करेंगी यह काम

सोनम की शादी में रणबीर आलिया पहुंचे थे साथ

बता दें कि, सोनम की शादी के रिसेप्शन में जब रणबीर और आलिया साथ पहुंचे थे तब से ही दोनों की बीच नजदीकियों की चर्चा है। कई बार शादी को लेकर भी बात सामने आई। रणबीर से जब पूछा गया तब उन्होंने कहा था कि अभी नया नया रिश्ता है तो समय लगेगा। वही आलिया ने तो करण जौहर के प्रसिद्ध शो कॉफी विद् करण में कह दिया था कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। बात करें रणबीर के पिता ऋषि कपूर की तो वे भी रणबीर की शादी को लेकर कुछ दिनों से बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि, अब समय आ गया है जब रणबीर को शादी कर लेना चाहिए। खैर, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि आखिर आगे क्या होता है।

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' देखते ही रोने लगीं चित्रांगदा, मेकर्स ने उनके सीन के साथ किया ऐसा

पंसदीदा किताब का किया जिक्र
इस दौरान आलिया ने बताया कि उनकी पसंदीदा किताब पॉल कालानिथी की 'ब्रीथ बिकम्स एयर' है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्हें घर का खाना बेहद पसंद है साथ ही नेटफ्लिक्स पर 'सैक्रड गेम्स' देखना पसंद है। आलिय ने इस दौरान बताया कि वे अपनी स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए फेस पर क्रीम और लोशन से ऊब चुकी हैं। इस फन सेशन को फैंस और अलिया दोनों ने खूब एंजॉय किया।

जब भिखारियों ने घेर लिया शाहरुख के बेटे आर्यन को,वीडियो हुआ वायरल