तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है. तस्वीरों में आलिया साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. साथ ही दोनों सी स्माइल से दोनों की खुशी का अंदाजा लगया जा सकता है. परिवार के सदस्यों को गुलाबी रंग के कपड़ों में देखा गया. वहीं रणबीर और आलिया के दोस्त सफेद और गोल्ड रंगों के कपड़ों में पहुंचे. आलिया की बेस्टी और संभावित मेड ऑफ ऑनर, आकांक्षा रंजन हरे रंग की साड़ी में दिखीं. फंक्शन घर के अंदर हुआ, रणबीर और आलिया की टीम ने मीडिया के सदस्यों को मिठाई के डिब्बे बांटे, जो वास्तु निवास के गेट परिसर के बाहर इकट्ठे हुए थे.