वहीं दूसरी तरफ आलिया और रणबीर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'छैंया-छैंया' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आलिया भट्ट रेड कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर भी व्हाइट कुर्ते पजामे के साथ रेड जैकेट में नजर आ रहे हैं. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दोनों को रोमांटिक होते हुए भी देखा जा सकता है. साथ ही वीडियो में करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. वहीं कपूर खानदार के कोरियोग्राफर की बातों में कितनी सच्चाई है हम इस बात गारंटी नहीं ले सकते.